डॉ. सर्वेश पारीक को मिला ‘बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान


जयपुर। भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम, प्रताप नगर, जयपुर के वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. सर्वेश पारीक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण के लिए भवन्स शिक्षण भारती, मुंबई द्वारा प्रतिष्ठित ‘बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 4 नवंबर 2026 को भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम, प्रताप नगर में आयोजित 17वें वार्षिकोत्सव ‘शौर्यगाथा – द ग्लोरियस लेगेसी ऑफ भारत’ के भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

डॉ. पारीक को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे पुस्तकालयों को पारंपरिक ज्ञान केंद्रों से आधुनिक डिजिटल एवं तकनीक-सक्षम शिक्षण केंद्रों में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके लगभग 18 शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं तथा विद्यालय पुस्तकालयों से संबंधित अनेक लेख अंतरराष्ट्रीय संस्था IASL के न्यूज़लेटर में प्रकाशित हुए हैं।

डिजिटल शिक्षा एवं पुस्तकालय नवाचार के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान रहा है। उन्होंने Sarvgyan, PITARA: A Treasure of Knowledge, Library @ BVBV Pratapnagar, Quizephillia तथा Bhavans Vaani जैसे शैक्षिक डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं। विद्यार्थियों में सीखने की रुचि बढ़ाने के लिए उन्होंने Kahoot! एवं LearningApps.org पर 300 से अधिक इंटरैक्टिव क्विज़ एवं शैक्षिक खेल तैयार किए हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने Let’s Go to the Library नामक दो ई-ग्राफिक नॉवेल विकसित किए तथा बच्चों में पठन संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से I LOVE READING: Stories, Adventures & Lessons from the School Library नामक कॉमिक पुस्तक का लेखन किया है। डिजिटल पुस्तक निर्माण में नवाचार के लिए उन्हें Book Creator प्लेटफॉर्म द्वारा Certified Author के रूप में भी मान्यता प्राप्त है।

उनके उल्लेखनीय योगदानों में वर्ष 2025 में प्रकाशित पेटेंट आवेदन Self Automated Kiosk for Smart Handling of Information Resources and Services (SAKSHI) भी शामिल है, जो पुस्तकालय सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वे CBSE द्वारा मान्यता प्राप्त School Library Resource Person भी हैं तथा School Library Association (India) के संस्थापक शासी मंडल सदस्य एवं संयुक्त सचिव के रूप में वर्ष 2018 से 2021 तक अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

डॉ. पारीक का कार्य शिक्षा, पठन संस्कृति, डिजिटल साक्षरता एवं आधुनिक पुस्तकालय सेवाओं के विकास के प्रति उनके निरंतर समर्पण और नवाचारपूर्ण प्रयासों को दर्शाता है।

Share on Google Plus

इट्स इंडिया : हिंदी समाचार पत्र - Office

PRESSreporter.in साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र 'इट्स इंडिया' की आधिकारिक वेबसाइट है। 'इट्स इंडिया' राजनीतिक, समसामयिक, सकारत्मक एवं रचनात्मक पत्रकारिता करता है। हम सामाजिक मुद्दों के साथ सकारत्मक रिपोर्टिंग को भी प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। 'इट्स इंडिया' समाचार समूह का उद्देश्य आम जनता, स्वतंत्र लेखकों, पी.आर. प्रोफेशनल्स और सिटीजन जर्नलिस्ट को एक स्वतंत्र मंच प्रदान करना है। हम खबरों के साथ एक स्थायी डिजिटल विरासत (Digital Legacy) बनाने के साथ अखबार और वेबसाइट पर प्रकाशन सुनिश्चित करते हैं।

0 : PRESS Reporter:

Post a Comment